Share market or stock market क्या है (what is share market or stock market) - sharesmarketer

शेयर मार्केट क्या है ? - what is share market ?

What is share market
Share market क्या है ?


शेयर बाजार परिचय :- 

आप इस लेख में आसानी से समझ जायेंगे कि असल में share क्या होता है, share market क्या होता है और इसके द्वारा पैसे कैसे कमाएं जाते हैं । तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें ।

Share क्या है (share kya hai )

सबसे पहले तो ये जाने की शेयर को और किन नामों से जाना जाता है ।

Stock(स्टॉक) and Equity (इक्विटी)

Stock(स्टॉक) and Equity (इक्विटी) और share (शेयर) तीनों एक ही होता है

Share का मतलब क्या होता है ( share ka matalab kya hota hai hindi mai)

Meaning of share 

Share का मतलब होता है किसी कंपनी के total पूंजी को छोटे छोटे बराबर हिस्से में बांटने पर जो टोटल पूंजी का सबसे छोटा हिस्सा आता है उस हिस्से को शेयर share कहा जाता है।

जैसे मान लेते हैं एक कंपनी है जिसका नाम है Devacreations 

और उस कम्पनी की कुल पूंजी एक करोड़ रूपए है और यह कंपनी अपने एक करोड़ के पूंजी को 100000 (1 लाख) अलग-अलग बराबर हिस्सों में बांट देती है 

अब बांटा गया हर एक हिस्सा कंपनी के टोटल पूंजी का एक सबसे छोटा भाग है जिसकी कीमत अब ₹100 है । पूंजी के इसी छोटे भाग को ही share कहा जाता है ।

मतलब आप उस कंपनी का एक शेयर 100 रूपया में खरीद सकते हैं ।

इस तरह Devacreations कंपनी की पूंजी share में बांट देने पर कंपनी की पूंजी शेयर कैपिटल (share capital ) कहलाएगी ।

Total number of share × share price = share capital 

1लाख × 100 = 1 करोड़ 

Share किसी भी कंपनी का एक हिस्सा है 

अबतक आप जान गए होंगे की कंपनी की टोटल पूंजी का एक हिस्सा यानी की आप जब भी किसी कंपनी का एक हिस्सा (share) खरीदते हैं तो आप share खरीद कर आप उस company को खरीदे गए शेयर के मूल्य के बराबर पूंजी दे रहे हैं। 

आप जानते हैं कि बिजनेस में पूंजी लगाने वाला उस बिजनेस का मालिक होता है इस प्रकार से आपके पास उस कंपनी के जितने shares होते हैं । आप उस कंपनी के शेयर के कीमत के बराबर उस कंपनी में मालिक बन जाते हैं । 

जैसे 

अगर आपके पास टाटा कंपनी का 100 share है और एक शेयर की कीमत अगर 300 है तो इसका मतलब है आपने टाटा में 100 शेयर × 300 =30000 पूंजी उस कंपनी में invest किया यानी share खरीदा है ।

और अब इस ₹30000 के ऊपर होने वाले लाभ और हानि के हिस्सेदार हैं इस प्रकार आप टाटा कंपनी में 30,000 रुपए के बराबर टाटा कंपनी में मालिक हैं ।

हम जानेंगे कि शेयर से क्या लाभ है 

हम जानेंगे कि शेयर को खरीदने या बेचने से किस प्रकार लाभ कमाया जाता है और बहुत सारे लोग कैसे कमाते हैं शेयर को बेचकर या खरीद कर

शेयर से कमाने के दो मुख्य तरीके हैं 

वह है लाभांश (Dividend) कमाना और शेयर की कीमत बढ़ जाने पर उसे बेचकर लाभ कमाना यानी value growth income 

1. लाभांश (Dividend) :- 

 किसी भी बिजनेस में तो स्थिति हो सकती है लाभ और हानि आपके पास जिस कंपनी की जितनी भी शेयर है । वह कंपनी भविष्य में जितना लाभ कामाएगी उस लाभ में कंपनी के मैनेजमेंट निर्णय के अनुसार आपको लाभ के हिस्से के रूप में dividend यानी की लाभांश मिलेगा । तो इस प्रकार आप कंपनी के शेयर में इन्वेस्ट करके आप लाभांश के रूप में पैसे कमा सकते हैं ।  

2. Shares value growth

अगर कंपनी लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और लाभ कमा रही है तो इससे कंपनी की कुल वैल्यू बढ़ जाती है और इस तरह उसके पूंजी के बढ़ने से शेयर्स की कीमत (वैल्यू) बढ़ जाती है । और हानि की स्थिति में कंपनी के कुल पूंजी में कमी होने की वजह से आपके शेयर की भी कीमत कम हो जाती है ।

इस प्रकार आप शेयर के भाव बढ़ने पर शेयर को स्टॉक मार्केट में बेचकर आप लाभ कमा सकते हैं ।

मुझे लगता है अब तक आप इतना तो जान गए होंगे कि शेयर क्या है स्टॉक मार्केट क्या है शेयर मार्केट क्या है ?

चलिए अब देखते हैं 

Market (मार्केट) क्या है ?

हम सभी मार्केट शब्द से अच्छी तरह से परिचित हैं हिंदी में मार्केट को बाजार कहते हैं ।

मार्केट एक ऐसा स्थान है जहां हम कुछ खरीद या बेच सकते हैं । जहां कई तरह के दुकानदार अपना अपना सामान अपने दुकान पर लेकर बैठे रहते हैं और खरीदने वाला अपनी जरूरत के सामान को खरीदने के लिए बाजार जाता है और दुकानदार से मोलभाव करके सामान खरीदता है । जैसे आपके शहर या गांव का बाजार या चौक ।

मार्केट में दो लोगों का होना बहुत जरूरी है

पहला खरीदने वाला दूसरा बेचने वाला 

इतना सब कुछ जानने के बाद अब हम फाइनली जानेंगे कि स्टॉक मार्केट या शेयर मार्केट क्या है

Stock market or share market क्या है 
What is share market or stock market ?

अगर सबसे आसान शब्दों में कहा जाए तो शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट एक ऐसी जगह (marketplace) है जहां पर हम शेयर को फिजिकल या वर्चुअल रूप से खरीदते हैं या बेचते हैं ।

शेयर मार्केट में शेयर खरीदने या बेचने वाला प्रतिभागी एक छोटे से छोटा आम निवेशक या बड़ी से बड़ी कंपनी mutual funds , FII , और कोई भी और कहीं से भी हो सकता है । 

निवेशक कोई भी शेयर खरीदने या बेचने का orders एक system द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को देते हैं । और स्टॉक मार्केट खरीद या बिक्री के orders को पूरा कर देता है ।

आज सभी orders Computerized system द्वारा ही पूरे किए जाते हैं 

और सभी orders ko best possible offers से match किया जाता है और ट्रेड को complete किया जाता है ।

स्टॉक ट्रेडिंग कि यह इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम प्रणाली अधिक पारदर्शिता प्रदान करती है क्योंकि यहां सभी खरीदने और बेचने वाले ऑर्डर को कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाती है।

भारतीय शेयर बाजार indian share market

 मुख्य रूप से दो share market हैं 

BSE ( Bombay stock exchange) और NSE( national stock exchange)

पुराने जमाने में share ki खरीद और बिक्री प्रत्यक्ष रूप से मार्केट में जाकर की जाती थी। 

लेकिन अभी computer के आ जाने के बाद सबकुछ internet द्वारा आप कहीं भी कर सकते हैं। आज सभी shares की खरीद और बिक्री online हो गई है ।


आपको शेयर्स खरीद या बिक्री के लिए मुंबई जाने के जरूरत नहीं होती है।

आप अपने खुद से ऑनलाइन किसी भी stock broker के पास एक ट्रेडिंग और demat account की मदद से दुनिया के किसी भी कोने से आप बैठ कर shares खरीद और बेच सकते हैं । 


तो हम आशा करते हैं कि आप शेयर की basic information जान गए होंगे की share क्या है, शेयर मार्केट क्या है ?

Manish Deva Kitu

Stocks Market और Investing से जुड़ी ख़बरें यहां हिंदी में आसानी से पढ़े, सीखें और पैसा कमाए । हमारे लिए खबरों की गुणवता और विश्वसनीयता महत्वपूर्ण हैं| अगर आपको कहीं पर भी कोई गलत तथ्य या अनुचित लेख मिले तो आप हमसे संपर्क कर सकते है| Email: sharesmarketer@gmail.com सभी सोशल मीडिया :- Manish Deva Kitu

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for reading

और नया पुराने